उत्तराखण्ड

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐशले हॉल चौक के बाहर किया प्रदर्शन

देहरादून:- लेखपाल/पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी नेतृत्व में ऐशले हॉल चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी भी की। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार के बाद परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को दी गयी थी।

सरकार भी चाक चौबंद व्यवस्था का दावा कर रही थी। अब यहां भी भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं, तो क्या अब राज्य की परीक्षाएं संघ लोक सेवा आयोग से करवानी पड़ेंगी ? जसविंदर गोगी ने कहा कि ऐसे माहौल में जब सब उम्मीद कर रहे थे कि कम से कम अब तो परीक्षाएं पूरी शुचिता और पारदर्शिता से होंगी, तब भी सरकारी सिस्टम की अक्षमता और भ्रष्टाचार की हद देखिए कि पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा पूर्व में आयोजित परीक्षाओं की शुचिता भी संदेह के घेरे में है अतः आयोग की उन दूसरी भर्ती परीक्षाओं की भी व्यापक जांच हो जो संदेह के घेरे में हैं। डॉ. गोगी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री पूरी ताकत लगा कर एक परीक्षा भी सही तरीके से नहीं करवा पा रहे हैं तो राज्य कैसे चलाएंगे। इसलिए कांग्रेसी अब उनका इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं बल्कि अक्षमता के आधार पर मांग रहे हैं।

 

कार्यक्रम में विजय सारस्वत, मथुरादत्त जोशी, गरिमा दसौनी, अनुकृति गुसाईं रावत, डॉ. अरुण रतूड़ी,पूरन सिंह रावत,मनीष नागपाल, सतेंद्र पंवार, सूरज क्षेत्री,राजेश चमोली, सचिन थापा,सचिन देवरानी,पिया थापा,मोहित ग्रोवर,अनिल नेगी,आशा मनोरमा शर्मा,रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट बंटू , बुसरा अंसारी ,माही ,ललित बद्री,मोहन कला,विकास ठाकुर,अनिल बसनैत,अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र पंवार,शमीम मंसूरी, कासिफ जैदी,आलोक मेहता, शुभम चौहान आदि मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago