उत्तराखण्ड

पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटलों के खिलाफ रखा एक घंटे का उपवास व किया प्रदर्शन

आज कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के उत्तराखण्ड में फैले व्यापक भर्ती घोटालों के खिलाफ उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक घण्टे का उपवास/धरना प्रदर्शन किया गया।

गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था, परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम दिया गया है। गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथ साथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है, सरकारी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है।

भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीक/सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है। उन्होनें कहा कि इन घोटालों/भ्रष्टाचारों की न्याययिक स्तर पर जांच हो और जांच में चाहें कोई भी दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया चेयरमैन पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल गौरव चौधरी, अश्विनी बहुगुणा, संजय किशोर, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, आशा मनोरमा डोबरियाल, पूरण सिंह रावत, पंकज क्षेत्री, ललित भद्री, कवींद्र इष्टवाल, रघुवीर बिष्ट, शीशपाल बिष्ट, बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल याक़ूब सिद्दीकी, परिणीता बडोनी, सुमित्रा ध्यानी, दीप वोहरा, मोहन काला, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago