उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस का सक्रिय अभियान, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, सूची तैयार हो रही

उत्तराखंड:–  केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। जल्द मंडल व ब्लाक स्तर पर पार्टी की ओर से प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारियों व पर्यवेक्षकों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें अंतिम निर्णय समन्वय समिति की बैठक में लिया जाएगा। बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस उत्साहित है। अब कांग्रेस का अगला मिशन केदारनाथ विधानसभा को फतह करने का होगा।

इसके लिए पार्टी ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस की ओर से जहां आपदा से प्रभावितों की समस्याओं को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भी पार्टी के पक्ष में एक माहौल बनाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की पहली वर्चुअल बैठक में उपचुनाव के साथ निकाय व पंचायत चुनाव के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस शीघ्र ही मंडल से लेकर ब्लाक स्तर पर प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। जो बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने का काम करेंगे।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां पहले से चल रही हैं। मंडल व ब्लाक स्तर पर प्रभारियों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। 10 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को हार का डर सता रहा, जिससे भाजपा ने पांच मंत्रियों को केदारनाथ विस में जिम्मेदारी सौंपी है। -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago