उत्तराखण्ड

कांग्रेस का वचन पत्र जारी, 26 वचनों में विकास और समाधान की योजनाओं की रूपरेखा

उत्तराखंड के सभी निकायों की सूरत बदलने के लिए कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने सोमवार को अपना वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र जारी करने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरदीप सप्पल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर जोगी, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने अपने 26 वचनों में पहला वचन हिमालयी ग्लेशियर पिघलने से जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहे प्रदूषण, तापमान में वृद्धि की दशा में काम करने का लिया है। दूसरे वचन में उन्होंने सभी निकायों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए वॉटर प्यूरीफायर प्लांट लगाने की बात कही है।

इनके अलावा मलिन बस्तियों के नियमितीकरण एवं पुनर्वास के लिए 2016 में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू करने के लिए दबाव बनाने,  नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अच्छा बनाना, निकायों में पर्यावरण सुधार के लिए मोहल्ला स्तर पर समितियां गठित करने व पौधारोपण, टैक्स प्रणाली की समीक्षा के साथ आम जनता से सुझाव लेकर उनमें सुधार किया जाना, निकालो में सीसीटीवी, निकायों की जमीन पर हुए कब्जों को हटाने सहित आदि वचन लिए गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago