देश-विदेश

बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, किन्नौर से 500 कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना

रिकांगपिओ (किन्नौर):-  कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में जश्न समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किन्नौर जिले के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच रखा जाएगा। मंगलवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस ने कहा कि किन्नौर में भाजपा ने विरोध रैली निकाली, जो पूरी तरह विफल रही है। भाजपा पूरी तरह मुद्दावहीन हो चुकी है। हाल ही में भाजपा नेता सूरत नेगी ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस रैली में जिले के 129 बूथ से 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे, लेकिन 1000 तो दूर की बात सैकड़ों कार्यकर्ता ही इस रैली में दिखे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही डेढ़ लाख कर्मचारियों को ओपीएस की सौगात दी है।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार में रहते हुए कार्यकर्ताओं को ओपीएस के लिए, ओपीएस चाहिए तो चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन आज जनता यह भूल चुकी है। बोरस ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा यही बखान करती आई है कि 1500 रुपये कब मिलेंगे, अब 1500 रुपये भी चरणबद्ध तरीके से देने का काम सरकार कर रही है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानी क्षेत्र में क्रांति लाई है और यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने का काम किया है। इससे बागवानों को 8 से 10 किलो सेब का फायदा हो रहा है। पहले बागवानों के साथ शोषण होता था, लेकिन जगत सिंह नेगी ने यूनिवर्सल कार्टन से पहले सेब को प्रति किलो के हिसाब से बेचने का फैसला लिया, जिसका भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

कहा कि हमारे देव संस्कृति वाले हिमाचल को भाजपा नेता द्वारा अपने स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में सूरत नेगी ने प्रेसवार्ता में कहा कि हमारा राज्य भिखारी राज्य है, जो निंदनीय है। उन्हें जनता के बीच आकर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर जिला इंटक के अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला परिषद ख्वांगी हितेश नेगी और कांग्रेस जिला प्रवक्ता कुलवंत नेगी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago