उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल मशीन पार्क का निर्माण, 30 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होगा

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश में कानपुर के पास देश का पहला टेक्सटाइल मशीन पार्क 875 एकड़ जमीन पर बसाया जाएगा। इस पार्क में टेक्सटाइल से जुड़ी मशीनों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें अभी चीन, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, ताइवान और यूरोप से आयात किया जाता है। इन मशीनों के आयात पर 40 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हो रहे हैं, जो पांच साल में बढ़कर 4 लाख करोड़ हो जाएंगे। इन मशीनों को मेक इन इंडिया बनाने के लिए पीपीपी मोड पर भोगनीपुर के पास टेक्सटाइल मशीन पार्क बसाया जाएगा, जहां से 30 हजार करोड़ रुपये का निर्यात भी होगा।

वस्त्र उत्पादन में उत्तर प्रदेश तेज छलांग मारने को तैयार है। लखनऊ के पास पीएम मित्र पार्क सहित प्रदेश के दस जिलों में दस नए टेक्सटाइल पार्क से यूपी टेक्सटाइल में अग्रणी राज्य बनेगा। वहीं वर्ष 2030 तक वस्त्र बाजार 350 अरब डालर होने का अनुमान है। इसके लिए करीब चार लाख करोड़ रुपये की मशीनों की जरूरत होगी। ये संख्या अगले पांच साल में 10 गुना बढ़ जाएगी। मशीनों के साथ उनके मेंटेनेंस के लिए तकनीकी एक्सपर्ट की जरूरत पड़ेगी।

अभी टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी मशीनें चाइना, ताइवान, दक्षिण कोरिया, यूरोप आदि से आयात हो रही हैं। इन देशों से टेक्सटाइल सेक्टर के लिए सबसे जरूरी जैसे सर्कुलर निटिंग मशीन, फ्लैट निटिंग मशीन, डाइविंग मशीन, प्रिटिंग मशीन, सिविंग मशीन, पेशेंट गाउन मशीन और टेक्निकल टेक्सटाइल मशीनें भी आ रही हैं। अब इनका निर्माण कानपुर के पास भोगनीपुर के पास चपरघटा गांव में 875 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। पार्क में 200 से ज्यादा बड़ी और मध्यम इकाइयां लगेंगी। इस संबंध में देश-विदेश की 35 कंपनियों से बात भी हो चुकी है। ये मशीन पार्क करीब 1.5 लाख लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खोलेगा। इस पार्क को प्रवर्तक सुबोध अग्रवाल और रवि भूषण अरोड़ा के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित जाएगा।

टेक्सटाइल सेक्टर में ग्रोथ के साथ ही मशीनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ये मशीनें अभी आयात की जा रही हैं। अब इन मशीनों का निर्माण भी यूपी में ही किया जाएगा। इसके लिए देश का पहला टेक्सटाइल मशीन पार्क कानपुर के नजदीक बनाया जाएगा। जिसमें विदेशी कंपनियों से भी निवेश के लिए बात हो रही है। पीपीपी मोड पर विकसित होने वाले इस पार्क के निर्माण से मशीनों की लागत 40 फीसदी तक कम होगी और रिपेयरिंग के लिए कुशल विशेषज्ञ यहीं तैयार होंगे।राकेश सचान, एमएसएमई मंत्री

भारत में टेक्सटाइल सेक्टर बेहद तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में इसकी रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पीएम मित्र पार्क के अलावा दस नए टेक्सटाइल पार्क इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे। टेक्सटाइल सेक्टर में तेज निर्यात के लिए मशीनों का निर्माण अपने ही देश में करना होगा। ये भरपाई यूपी से होगी, जहां देश का पहला पार्क बनने जा रहा है, जिसे सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। – रवि भूषण अरोड़ा, सीईओ, टेक्सटाइल बिजनेस डाइजेस्ट

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago