उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले विवादित पोस्टर, ‘आतंकवाद का साथी’ बताया गया

अमेठी:-  राहुल गांधी के बुधवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कस्बे के बस स्टेशन बाईपास, एचएएल परिसर और अन्य प्रमुख स्थलों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इन पोस्टरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “आतंकवाद का साथी” बताया गया और कांग्रेस नेताओं पर आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप लगाए गए। यह पोस्टर देर रात लगाए गए। पोस्टरों में कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन्हें निशाने पर लिया गया है। जैसे ही इन पोस्टरों की सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आपत्तिजनक सामग्री हटवा दी। राहुल पर हमला करता हुए ऐसा ही एक पोस्टर रायबरेली में भी लगाया गया था।  राहुल गांधी के अमेठी आगमन से पहले इस तरह की पोस्टरबाज़ी ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन पोस्टरों के पीछे कौन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करीब 10 माह बाद नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह जिले में पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके पूर्व राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे थे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मुताबिक बुधवार सुबह राहुल गांधी रायबरेली के भूएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जिले में नहर कोठी, जायस, गौरीगंज और मुंशीगंज में राहुल गांधी का स्वागत कार्यकर्ता करेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आयुध निर्माण गन फैक्टरी एवं इंडो-रसियन रायफल्स प्राइवेट लिमिटेड कोरवा का निरीक्षण करेंगे। वहीं, मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल और परिसर में स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं।  जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुंशीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी राहुल गांधी मुलाकात कर सकते हैं। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी है। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कॉर्डियोलॉजी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा अमेठी की जनता के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगी। संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल में करीब चार करोड़ की लागत से कार्डियोलॉजी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए माड्यूल ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू और आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिले सहित आसपास के जनपदों में यह सुविधा नहीं थी। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन सुविधाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। अस्पताल के सीईओ ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरीक्षण व उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्षों से भी राहुल गांधी बात कर जानकारी लेंगे।

सुबह 8.30 से10:30 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भुएमऊ गेस्ट हाउस में।

दोपहर 12:15 गन फैक्टी एवं इंडो-रसियन रायफल्स प्रालि., कोरवा अमेठी का भ्रमण।

दोपहर 2.30 बजे ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण, संजय गांधी अस्पताल

मुंशीगंज, अमेठी

शाम 3.20 बजे एयरपोर्ट लखनऊ के लिए प्रस्थान।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago