नई दिल्ली:- विवेक विहार अग्निकांड पर राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में अधिकारियों पर निर्देश न मानने का आरोप लगाया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर कहा कि रात 9:00 बजे तक भी सचिव (स्वास्थ्य) या स्वास्थ्य विभाग के उनके अधीनस्थ किसी भी अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया या अपडेट नहीं मिला है। हालांकि, मैंने उन्हें कई बार फोन किया और कई संदेश भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें ईमेल के जरिए भी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन ईमेल की पावती भी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि ऐसी आपात स्थिति में, जहां कई नवजात शिशुओं की जान दांव पर लगी हो, यह लापरवाही अक्षम्य है। भारत के किसी अन्य राज्य में, इस तरह की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारियों को लगातार केंद्र सरकार का संरक्षण प्राप्त है। घटना कल रात की है, लेकिन मुझे आज सुबह इस घटना के बारे में पता चला, वह भी मीडिया फ्लैश के जरिए। उन्होंने कहा कि सभी चुनौतियों के बावजूद, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों पर मुकदमा चलाया जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…