उत्तराखण्ड

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जोशीमठ को लेकर आदेश हुआ जारी

देहरादून:  सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के UKCDP सभागार में कई एजेण्डा बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के सभी उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में बड़ा फैसला जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को लेकर हुआ जिसमें अगर किसी ने भी सहकारिता बैंक से ऋण लिया हैं तो अगले आदेशों तक उनसे ऋण कि किश्त नहीं ली जाएगी ज़ब उनकी स्थिति ठीक हो जाएगी तब लिया जाएगा मुख्य रूप से बैठक में सहकारिता विभाग की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।

जिसमें उनको बताया जाएगा कि सरकार को–ऑपरेटिव सेक्टर में क्या कुछ कर रही है , इसके साथ ही किसानों को नाबार्ड और भारत सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही राज्य सहकारी बैंकों में नेट बैंकिंग की व्यवस्था करने जा रही है, इसके साथ ही जल्द ही मोबाइल और डिजिटल बैंकिंग की व्यवस्था भी किसानों के लिए की जाएगी।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 30 ऐसे किसानों को, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर काम किया है, उनको प्रशिक्षण के लिए देश के पांच राज्यों में भेजा जाएगा ताकि भविष्य में कृषि और उद्यान का प्रशिक्षण लेकर वो अन्य किसानों को भी प्रशिक्षित कर सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के गरीब किसानों के 20 बच्चों को राज्य सरकार उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने जा रही है ताकि गरीब किसान का बच्चा भी मुख्यधारा से जुड़ सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 15 फरवरी से 15 मार्च तक मुख्यमंत्री कल्याण योजना की लॉन्चिंग प्रदेश के सभी जिलों में की जाएगी और सरकार का प्रयास होगा कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago