देहरादून: अभी तक लोग कोरोना काल के दंश का दर्द भूल नहीं पायें हैं कि एक बार फिर इसकी आहट सुनाई दे रही है।मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय के एक आइएएस अधिकारी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है।
कोविड के जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजधानी देहरादून के एक बड़े स्कूल के दो छात्र भी कोरोना पालिटिव आये हैं। इसके साथ ही सचिवालय के ऐ अधिकारी कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
इतना ही नहीं इस कोरोना ने स्वास्थ महकमे को भी अपना ठिकाना बना लिया है मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अगर हम राजधानी देहरादून की ही बात करें तो कल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18 तक पहुंच गई थी।
और हम अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां पर पिछले दो-तीन दिनों से कोरोना के केसों में वृद्धि देखने को मिल रही है वहीं कोरोना संक्रमण की बढ़ती आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है साथ ही ये भी निर्देश दिये हैं कि जो व्यक्ति मास्क नहीं लगायेगा उससे 500 रुपए का अर्थदंड वसूला जायेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…