देहरादून:- चारधाम यात्रा की डयूटी करने वाले चालक-परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त दैनिक भत्ता दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। गुरुवार को निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि चारधाम यात्रा में बसों के सुचारू संचालन के लिए देहरादून मंडल के साथ नैनीताल व टनकपुर मंडल से चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को ऋषिकेश डिपो में तैनात किया गया है।
सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जो भी चालक-परिचालक यात्रा मार्ग पर बस संचालन करेगा, उसे प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल व टनकपुर मंडल से जो चालक-परिचालक ऋषिकेश बुलाए गए हैं, यदि वह चारधाम मार्ग पर नहीं गए और उनसे स्थानीय मार्ग पर बस संचालन कराया गया तो उन्हें 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। वहीं, नैनीताल व टनकपुर मंडल से ऋषिकेश बुलाए गए तकनीकी, लिपिक, प्रवर्तन व अन्य कर्मचारियों को भी 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…