बिजनौर:- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर छह तालेवर सिंह ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले करने का दोषी पाते हुए वीर सिंह को नौ वर्ष चार माह के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अफजलगढ़ थाना पुलिस गांव मोहम्मदपुर राजौरी में चोरी हुए भैंसे की तलाश कर रही थी। मनोहर वाली एवं हरिपुर चौराहे के पास एक गन्ने के खेत में भैंसा बंधा हुआ और तीन व्यक्ति बैठे हुए मिले। आरोपियों ने पुलिस को देखकर तमंचे से फायर किया। पुलिस बल ने अपने को फायर से बचा लिया।
मौके से जयवीर सिंह को पकड़ लिया, जबकि वीर सिंह पुत्र जय सिंह सैनी गांव भेड़ा भरतपुर, नौगांव सादात जिला अमरोहा फरार हो गए। जयवीर से 315 बोर का तमंचा मिला। बाद में वीर सिंह ने इस हमले में शामिल होने के बारे में अपने जुर्म का इकबाल किया। कोर्ट ने वीर सिंह की स्वीकृति के आधार पर उसे जेल में बिताई गई अवधि सहित नौ वर्ष चार माह की सजा सुनाई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…