देहरादून;- रानीखेत के मोहनरी में चार गोवंश की हत्या का आखिरकार खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में शामिल रामपुर, यूपी, बाजपुर और यूएसनगर के तीन आरोपियों का साथ स्थानीय व्यक्ति ने दिया। कुल्हाड़ी से गोवंश की हत्या कर आरोपियों ने बीफ मुरादाबाद पहुंचा दिया था। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहनरी में बीते तीन मई को रिची रोड के नीचे खाई में चार गोवंश के क्षत-विक्षत अंग मिले थे। मामला गोमांस की तस्करी से जुड़ा था। आरोपी गोवंश के अनुपयोगी अंग मौके पर छोड़कर बीफ लेकर फरार हो गए। मामला सार्वजनिक होने पर विभिन्न संगठन के लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आखिरकार तीन दिन बाद पुलिस ने मामले से पर्दा उठाया है।
गोवंश की हत्या में पुलिस ने नरपत नगर, रामपुर, यूपी हाल निवासी बधाण, भतरौंजखान सलीम (47), दड़ियाल, टांडा, रामपुर, यूपी निवासी इसराइल (40), मुड़ियाकला, बाजपुर, यूएसनगर निवासी इमरान (23) और इनका साथ देने वाला सूणी, भतरौंजखान निवासी हरी सिंह कड़ाकोटी (54) को गिरफ्तार किया है। चारों को गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेजा है। इस हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और औजार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं इस मामले में प्रयुक्त पिकअप वाहन यूके 04 सीए 0628 को भी सीज किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…