विकासनगर:- देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के पर्यटन स्थल लखवाड़ गांव के मकानों में दरारें आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बीते दिनों तहसील प्रशासन की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने गांव का भूगर्भीय सर्वे कराने की मांग की। उनका कहना था कि गांव के नीचे पानी की मात्रा अधिक होने से मकानों में दरार आ रही हैं। वहीं, एसडीएम चकराता युक्ता मिश्र ने गांव का भूगर्भीय सर्वे कराने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
लखवाड़ गांव जिला मुख्यालय देहरादून से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित है। जिसमें 40 परिवार और लगभग 700 की आबादी वाला है। यहां 41 वर्ष पहले भी भूधंसाव हुआ था। इसके बाद वर्ष 1998 में दोबारा भूस्खलन हुआ, जिससे कई मकानों में दरार आ गईं। तब से लेकर अब तक वर्षाकाल में मकानों पर दरार आने का सिलसिला बना हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…