ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश में हैं। बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान लगाया। वहह व्यस्ततम जिंदगी से बीते दिन गंगा तट पर आश्रम परिवार के बीच पहुंचे हैं।
आज सुबह करीब 4:30 बजे विराट कोहली अनुष्का के साथ गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर सुबह की सैर के लिए निकले। सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले कुछ लोग ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान आसपास विराट के आगमन की खबर फैल गई।करीब एक घंटा आस्था पथ पर घूमने के बाद विराट और अनुष्का आश्रम में लौट आए। सुबह 7:00 बजे आश्रम के योगा हॉल में दोनों ने योग किया। योग प्रशिक्षक इनके साथ ही यहां आए हुए हैं।
स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे। वहीं विराट और अनुष्का के आगमन के बाद स्वामी दयानंद आश्रम के आसपास प्रशंसकों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसको देखते हुए यहां पर आश्रम के सुरक्षा गार्ड सहित पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं। आज दोपहर में विराट और अनुष्का आश्रम में संत महात्माओं को भंडारा कराएंगे। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के भी यहां पहुंचने की सूचना है। समूचे क्षेत्र से सड़क को यातायात के लिए सुलभ बनाया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…