ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर हैं। वे यात्रा के दूसरे दिन ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। अनुष्ठान के बाद विराट कोहली के परिवार ने भंडारा कर संतो को भोजन कराया।
इसके साथ ही उन्होंने वस्त्र और दक्षिणा भेंट कर संतो का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली से मिलने डीजीपी अशोक कुमार भी दयानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
बता दें कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार को शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। यहां विराट ने पत्नी और अपनी मां सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल के दर्शन किए। कोहली ने यहां 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया था। इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन और पूजा की। घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। शाम को कोहली ने परिवार के साथ आश्रम में ही रात्रि विश्राम कर सात्विक भोजन किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…