देश-विदेश

बिहार में अपराध बढ़ा, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

बिहार:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुका है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी कहते हैं की रात में लड़का लड़की लोग घूमता है, तनिष्क जैसे बड़े शोरूम एक बार नहीं तीन-तीन बार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। भोजपुर में लूट की घटना हुई, वैशाली में स्कूल में बम फोड़े जा रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जब बिहार में एक दिन में 200 राउंड गोलियां नहीं चलती हैं। जिस तरह से बिहार में वारदात हो रही हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक युवती के पैर में 9-9 कील ठोक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई, अमानवीय ढंग से उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया और सरकार के लोग चुप बैठे हैं। मौनी बाबा बनकर बैठे हैं। एनसीआरबी का आंकड़ा निकलकर देख लें तो बिहार में लगातार अपराध की संख्या में वृद्धि हो रही है। कैसे जिले हैं जहां जेल में लोगों की पीट-पीटकर हत्याएं हो रही हैं। इस सरकार में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह घटना यह दिखलाती है कि अपराधियों का संरक्षक नीतीश कुमार बन चुके हैं। इन्होंने कई लोगों अपराधियों को जैसे छुड़ाने का काम किया. यहां तक कि अपराधियों को छुड़वाने के लिए इन्होंने नियम कानून भी बदल दिया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago