रुड़की:- रुड़की के बहादुरपुर खादर गांव में सुबह एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और ले जाकर गंगा में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बहादुरपुर खादर गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ लगी देख मगरमच्छ सड़क किनारे घास में घुस गया। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर घास में छिपे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन क्षेत्राधिकारी लक्सर यशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और ले जाकर नीलधारा गंगा में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय मगरमच्छ चारे की तलाश में आबादी क्षेत्र में घुस आया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…