उत्तराखण्ड

गंगा दशहरा में धर्मनगरी में गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड सहित अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया। स्नान के उपरांत सभी देवी देवताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावनाएं को देखेते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद की। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार शाम से बैरिकेडिंग कर दी गई। थी। घाटों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रिफिंग की।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और आईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में दो दिनों के स्नान पर्व ड्यूटी के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर उनकी ड्यूटी समझाई।

डीएम ने कहा कि नौ जून को गंगा दशहरा और 11 जून को निर्जला एकादशी है। दोनों हिंदू आस्था के बड़े पर्व हैं। कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर समस्त व्यवस्थाओं को चुनौती के रूप पूर्ण करना होगा। आईजी डॉ. योगेंद्र रावत ने अधीक्षक नगर को मेले का प्रभारी अधिकारी नामित किया। श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंगों पर ही खड़ा करवाया गया। किसी भी वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गों के किनारे खड़े नहीं होने दिया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago