उत्तराखण्ड

औली में बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़, 5000 से अधिक लोग पहुंचे बर्फ का आनंद लेने

उत्तराखंड:-   क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है।

वे सोमवार को यहां आ गए थे और अपने सामने बर्फबारी का नजारा देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा। वहीं पर्यटन कारोबारी वैभव सकलानी और विकेश डिमरी का कहना है कि क्रिसमस से ठीक पहले बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटलों की बुकिंग में उछाल आया है। औली में जीएमवीएन, निजी होटल, होम स्टे, हट्स आदि में पांच हजार से अधिक के ठहरने की व्यवस्था है। जीएमवीएन में पहले ही क्रिसमस की बुकिंग फुल हो रखी है। वहीं, अब प्राइवेट होटलों में भी अच्छी बुकिंग आनी शुरू हो गई है। मंगलवार देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था।

उधर, क्रिसमस मनाने के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने चीयर लिफ्ट का भी खूब आनंद लिया। चीयर लिफ्ट में जाने के लिए पर्यटकों की कतार लगी रही। दोपहर तक यहां 500 से अधिक पर्यटक चीयर लिफ्ट का आनंद उठा चुके थे। बर्फबारी के चलते ज्योतिर्मठ-औली रोड काफी खतरनाक बन गई है।              टीवी टावर से औली तक सड़क पर बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आई। टीवी टावर के पास जाम भी लग गया। बीआरओ ने स्नो कटर से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया। दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही आसान हुई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago