उत्तराखण्ड

नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ ने कारोबारियों का बढ़ाया उत्साह

नैनीताल:-  गर्मियां शुरू होने के साथ ही उत्‍तराखंड में सैलानी उमड़ने लगे हैं। खासकर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं इस बार वीकेंड आया तो नैनीताल में पर्यटकों की बहार साथ लेकर आया। इस वीकेंड पर भी सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी तो कारोबारी भी उत्साहित हो उठे। दरअसल वीकेंड का प्रचलन करीब डेढ़ दशक पहले शुरू हुआ, जो नगर की रंगत बढ़ा जाता है और पर्यटन कारोबारियों की आय में भी खासा बढ़ोतरी कर जाता है। कारोबारियों को उम्मीद है कि हिन्दू नववर्ष नौ नवंबर तथा 11 दिसंबर को ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ और बढ़ेगी। शुक्रवार शाम से पर्यटकों का आना शुरू हुआ, जो शनिवार व रविवार दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। जिस कारण नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो चले हैं। पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से पट गई। इस बीच नगर के बाज़ार पर्यटकों से पटे नजर आए , पर्यटन स्थलों में पूरे दिन भारी भीड़ रही। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में काफी चहल पहल रही। बड़ी संख्या में आवाजाही रही।

सैलानियों ने झील में नौकायन का लुत्फ उठाकर सैरसपाटे को यादगार बनाया। मालरोड की रौनक में निखार नजर आया। पर्यटकों की भीड़ से टैक्सी कारोबार भी चल पड़ा जबकि माल रोड सहित अन्य स्थानों पर रेहड़ी पटरी कारोबारियों की भी आय में बढ़ोत्तरी हुई। होटल एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी तथा स्कूलों में अवकाश के बाद पर्यटन सीजन और परवान चढ़ेगा। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को हजारों भक्तों ने बाबा नीब करौली महाराज के दर पर मत्था टेका। सुबह से शाम तक यहां श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं। इससे अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर यातायात का दबाव दोगुना हो गया और खैरना से भवाली तक कई बार जाम लगा। खैरना व कैंची पुलिस की टीम को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में खूब पसीना बहाना पड़ा। शनिवार सुबह से ही कैंची धाम में अलग-अलग क्षेत्रों से बाबा के भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई।

बाबा नीब करौरी के जयकारों के बीच भक्तों ने बाबा के दर पर मत्था टेका और हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या हजारों तक पहुंच गई। इस बीच हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां कई बार जाम लगा और छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसते चले गए। जिससे हाईवे से गुजर रहे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम का असर यहां भवाली तक देखा गया। भवाली से जाम में रेंगते हुए वाहन कैंची धाम तक पहुंचे। शाम तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago