देश-विदेश

सीवीसी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के ‘शीश महल’ में अवैध निर्माण की जांच का आदेश दिया, विजेंद्र गुप्ता ने की जवाबदेही की मांग

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने  कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए ‘शीश महल’ में अवैध निर्माण और वित्तीय अनियमितताओं पर उनकी शिकायत को स्वीकार कर लिया है। सीवीसी ने इस शिकायत को आगे की जांच के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को भेज दिया है, और यह आश्वासन दिया है कि तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश भाजपा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। भाजपा ने तत्कालीन सीएम को आड़े हाथों लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की थी। इस पर पलटवार करते हुए आप ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है।

भाजपा ने दावा किया था कि यह नवीकरण नहीं बल्कि पुराने की जगह नया ढांचा तैयार किया गया है। इसमें उनका कैंप कार्यालय भी है। इस मामले में सूत्रों का दावा है कि दस्तावेज से पता चलता है कि 43.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के बजाय सिविल लाइंस के 6, फ्लैट स्टाफ रोड स्थित सीएम के सरकारी आवास की शक्ल बदलने पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सूत्रों का दावा था कि दस्तावेज में 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 बार में राशि खर्च की गई।

दस्तावेज के मुताबिक किए गए कुल खर्च (रुपये में)
आंतरिक सजावट पर 11.30 करोड़
पत्थर और संगमरमर के फर्श पर 6.02 करोड़
आंतरिक परामर्श पर एक करोड़
विद्युत फिटिंग और उपकरणों पर 2.58 करोड़
अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़
अलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये
सामान फिटिंग, रसोई के उपकरणों पर 1.1 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय के लिए स्वीकृत 9.99 करोड़ रुपये के अलावा 8.11 करोड़ रुपये किए गए खर्च

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पहुंचे मसूरी, साक्षी पंत की शादी में होंगे शामिल

देहरादून :- भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर एयर इंडिया की फ्लाइट से आज देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।…

40 mins ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 12 से ज्यादा बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली:- दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक ऑपरेशन के दौरान 12…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी ने होली के गीतों पर जमकर किया डांस

उत्तराखंड:-   होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब…

2 hours ago

बिहार में अपराध बढ़ा, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

बिहार:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 12 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका है। भर्ती…

4 hours ago

यूपी बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत, 261 केंद्रों पर 19 मार्च से होगा मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश:- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो रही हैं। 19 मार्च से…

5 hours ago