उत्तराखण्ड

डाबरकोट भूस्खलन बना यमुनोत्री मार्ग पर चुनौती, करोड़ों खर्च के बाद भी उपचार अधूरा

उत्तरकाशी:-  यमुनोत्री धाम की यात्रा में भूस्खलन व दुर्घटना संभावित क्षेत्र इस बार भी तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कारण यह कि इनका स्थायी उपचार नहीं हो पाया है। कहीं सुरक्षा के नाम पर सिर्फ पुलिसकर्मी तैनात हैं तो कहीं लोक निर्माण विभाग की जेसीबी व श्रमिक।  इस मार्ग पर सबसे बड़ी चुनौती पिछले आठ वर्ष से सक्रिय डाबरकोट भूस्खलन क्षेत्र है। करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी 700 मीटर लंबे इस भूस्खलन क्षेत्र का उपचार नहीं हो पाया।

हल्की-सी वर्षा होने पर ही यह भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो जाता है और हाईवे पर मलबा व पत्थर आने से यमुना घाटी के 20 से अधिक गांव कट जाते हैं। यहां आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत 400 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण प्रस्तावित है। उत्तरकाशी जनपद में धरासू से जानकीचट्टी तक लगभग 137 किमी लंबे यमुनोत्री हाईवे पर वैसे तो 10 सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक डाबरकोट है। यमुनोत्री धाम से करीब 35 किमी पहले स्थित यह भूस्खलन क्षेत्र वर्ष 2017 में सक्रिय होने के बाद से नासूर बना हुआ है।

वर्ष 2017 में यहां 11 सितंबर से तीन अक्टूबर तक लगातार भूस्खलन होने से हाईवे पर आवाजाही बंद रही थी। इसके बाद वर्ष 2018 में भी जून से अक्टूबर तक हाईवे यहां 1,200 घंटे से अधिक बंद रहा। फिलहाल, सुरक्षा के नाम पर यहां दो पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो भूस्खलन होने पर राहगीरों को सतर्क करते हैं। अन्य भूस्खलन क्षेत्रों की भी यही स्थिति है।इस मार्ग पर पहाड़ी से वाहनों पर पत्थर गिरने की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिसकर्मी भी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं। डाबरकोट में कुछ समय पहले जाम खुलवाते समय एक पुलिसकर्मी की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

साथ ही कई लोग मलबे व पत्थरों की चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं। 17 जुलाई 2018 को तत्कालीन डीएम डा. आशीष चौहान व तत्कालीन एसपी ददन पाल भी यहां फंस गए थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने बचाया था। यमुनोत्री हाईवे पर छटांगा व राजतर के बीच भी एक भूस्खलन क्षेत्र परेशानी का सबब बना हुआ है। तहसील मुख्यालय से पांच किमी दूर स्थित करीब आधा किमी का ये पैच इतना खतरनाक है कि पहाड़ी से आए मलबे से वायरक्रेट को भी नुकसान पहुंचा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago