देश-विदेश

पुरी जिले के पिपिली क्षेत्र में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, पांच हजार से अधिक मुर्गियों को मारे जाने की कार्रवाई की गई

ओडिशा के पुरी जिले में पिपिली क्षेत्र में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। यहां एवियन इन्फ्लूएंजा और बर्ड फ्लू के एच5एन1 प्रकार की जानकारी मिलने के बाद पांच हजार से ज्यादा मुर्गियों को मार दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पिपिली में एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा टीम भेजी थी। यहां से नमूने एकत्र किए गए और उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि नमूने पॉजिटिव आने के बाद सरकार ने शनिवार को फार्म और इलाके में मुर्गियों को मारने के निर्देश दिए थे। रोग नियंत्रण के अतिरिक्त निदेशक जगन्नाथ नंदा ने कहा कि शनिवार को 300 मुर्गियों को मार दिया गया। इसके बाद रविवार को 4,700 से अधिक मुर्गियों को मारा गया। उन्होंने बताया कि पिपिली में कुल 20 हजार पक्षियों को मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पक्षियों को मारने और दफनाने के लिए टीमों को लगाया गया है।

पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा के संयुक्त निदेशक मनोज पटनायक ने कहा कि फार्म के एक किमी के दायरे में सभी पक्षियों को मार दिया जाएगा और फार्म को अगले पांच महीनों तक चिकन स्टॉक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसानों को गाइडलाइन के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। छोटे मुर्गे के लिए उन्हें 20 रुपये मिलेंगे और बड़े मुर्गे के लिए 60 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

कैसे फैलता है संक्रमण, बचाव के लिए क्या करें?

बर्ड फ्लू के एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने का खतरा कम होता है। पक्षियों, जंगली जानवरों और पशुओं के निकट संपर्क में आने से बचने के उपाय, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और मास्क के माध्यम से इसके खतरे को कम किया जा सकता है। मुख्यरूप से मुर्गियों-पक्षियों के माध्यम से इसका खतरा अधिक होता है। हालांकि कुछ देशों में गायों और कच्चे दूध के कारण भी संक्रमण का खतरा देखा गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago