उत्तराखंड:- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश की संभावना है।
सोमवार देर रात हुई भारी बारिश से थराली देवाल स्टेट हाईवे तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ के पास सुनगाड़ में चट्टान टूटने से बंद हो गया। इस दौरान सुबह चार बजे से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई है। मशीन ऑपरेटर गणेश चंदोला ने बताया कि मलबा अधिक आने से सड़क खोलने में समय लगेगा। तड़के चार बजे से ही देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और गोपेश्वर जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…