उत्तराखण्ड

तेंदुए का दिनभर का आतंक, आठ लोगों को किया घायल, इलाके में मची चीख-पुकार, फिर हुआ ये

स्याल्दे क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए ने आठ लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तेंदुए को वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भिजवा दिया है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे -देघाट क्षेत्र में तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। तीन अलग-अलग स्थानों पर हमाल कर आठ लोगों को घायल कर दिया। तेंदुआ देर शाम घायल होकर सड़क किनारे गिर गया, जिसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भिजवा दिया है। तेंदुए के आतंक से पूरा क्षेत्र में दहशत रही।

आठो को गहरे जख्म हैं लेकिन सबकी जान खतरे से बाहर बताई गई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमले के बाद वनविभाग के अधिकारी और कर्मचारी तेंदुए की तलाश में गश्त कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा भी लगा दिया था। क्षेत्र के लोग इन हमलों के बाद बुरी तरह दहशत में हैं।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल रही थी। रविवार की सुबह करीब सात बजे मालभीड़ा क्षेत्र में मंदिर के पास अपने कमरे से निकल कर काम पर जाने की तैयारी कर रहे दो नेपाली मूल के दो मजदूरों प्रेम और गणेश पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों मजदूरों के शरीर पर गहरे घाव लगे हैं। दोनों मजदूर पास में ही चल रहे सड़क निर्माण में काम करते हैं और ठेकेदार की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरे में रहते हैं। हमले के समय वे काम पर जाने के लिए कमरे से निकले थे। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। दोनों को देघाट के अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाकर वन विभाग के डिप्टी रेंजर जीत सिंह रावत करीब आठ सहकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे अभी तेंदुए की तलाश शुरु की ही गई थी कि पास में ही स्थित खल्डुआ गांव के पास बाजार में धूप सेंक रहे ग्रामीणों पर भी तेंदुए के हमला करने की सूचना आई। बताया गया कि यहां तेंदुए ने गंगा देवी पत्नी हर सिंह, कृपाल सिंह पुत्र धन सिंह और बच्ची देवी पुत्री उम्मेद सिंह को हमला कर घायल कर दिया। ये तीनों बाजार में सडक किनारे धूप सेक रहे थे। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के लोगोंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वहीं देर शाम बरंगल गांव में भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। यहां केशव दत्त, धर्मानंद, गजेंद्र सिंह तीन लोग घायल हो गए। पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरने की कोशिश की तो वह सड़क के किनारे गिर गया। संभवतय शरीर में आई चोट और थकान की वजह से तेंदुआ वेसुध हो गया। इस बीच ग्रामीण उसे घेरे रहे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज किया। उसे अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। विधायक महेश जीना ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

तेंदुआ आगे-आगे, वन विभाग के अधिकारी पीछे-पीछे

स्याल्दे। दिन भर तेंदुए ने वन विभाग के अधिकारियों की नाक में दम कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी उसके पीछे-पीछे घूमते रहे। वन विभाग की एसडीओ कोकिला पुंडीर और रेंजर उमेश चंद पांडे ने भी कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में गश्त की। तहसीलदार दीवान गिरि ने भी घायलों का हाल जाना।

शाम होते ही ग्रामीणों का घरों से बाहर निकला हुआ मुश्किल

स्थानीय निवासी हरीश बोरा और खल्डुवा- नाचुलाखाल ग्रामीण समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी आदि ने आदमखोर हो रहे तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग अधिकारियों से की है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के आतंक से शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। देर शाम तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर में भिजवाया दिया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago