उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम ने पिकअप को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल

एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जाते समय डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप सवार बुआ-भतीजे की मौत हो गई और आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां चार की हालत नाजुक होने से कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे का है।  बिहार के सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी राजन पुत्र स्व. दीनानाथ, अपनी पत्नी रज्जू देवी बेटा दीपक, दीपू, भाई मुकेश, इनकी पत्नी रमांती, उनके बेटे अंश, यश, मां कौशल्या देवी व ममेरा भाई मुन्नू पुत्र धुरंधर सिंह के साथ बिहार जा रहे थे। बिहार में राजन के पिता की मौत आठ दिन पूर्व हो गई थी। इससे वहां पर तहरवीं संस्कार करना था। पिकअप में घरेलू सामान लादकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। पिकअप को ममेरा भाई मुन्नू चल रहा था। पिकअप राजन के खुद की है। रविवार शाम को दिल्ली से चले थे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थाना के गांव सलेमपुर के सामने 149 किलोमीटर प्वाइंट पर पहुंचते ही एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन पर पंजाब के जिला समरेठहा के धुरी गांव निवासी रमनदीप पुत्र बलबीर सिंह लखनऊ से डीसीएम लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। डीसीएम चालक रमनदीप को झपकी लगने से अनियंत्रित होकर डीसीएम ने मध्य डिवाइडर व उसमें लगी जाली को तोड़ते हुए पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे पिकअप सवार मुन्नू व इनकी बुआ कौशल्या देवी की मौत हो गई। अन्य आठ लोग जख्मी हो गए।

घायलों में मुकेश (38) पुत्र दीना नाथ, बेटे अंश (13), यश (14), दीपू (7) पुत्र राजन सभी निवासी गढ़ बिशनपूरा थाना जामो बाजार जनपद सिवान बिहार को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भर्ती कराया गया। वहां से सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रज्जो, रमांती, राजन व दीपक की हालत नाजुक होने से कानपुर एलएलआर हास्पिटल रेफर कर दिया गया है। बुआ-भतीजे के शव मेडिकल कॉलेज की पोस्टमार्टम हाउस में रख दिए गए हैं। घटना को लेकर तिर्वा एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार अतुल हर्ष राजस्व टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. शादाब हुसैन ने बताया कि गंभीर चार लोगों के अंदरुनी चोट हैं। इस कारण रेफर कर दिया गया है। उधर क्षतिग्रस्त पिकअप व डीसीएम को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago