देश-विदेश

अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत, EY ग्लोबल की सदस्य फर्म पर सवाल उठे

ईवाई इंडिया की कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत की मौत के मामले में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि कथित असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण की जांच चल रही है और 10 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमने पहले ही अपने राज्य के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। हम (इस मुद्दे पर) रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें संस्थान की गलती को नहीं छोड़ना है। रिपोर्ट एक हफ्ते या दस दिन में उपलब्ध होनी चाहिए। बता दें कि 26 वर्षीय अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थीं, जिनकी मृत्यु कथित तौर पर फर्म में अत्यधिक काम के दबाव के कारण हुई थी।

वहीं इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि- अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हूं। असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की गहन जांच चल रही है। हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और श्रम मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर शिकायत को उठाया है। इस मामले में  पिछले सप्ताह, EY ने एक बयान जारी कर कहा, हम जुलाई 2024 में अन्ना सेबेस्टियन के दुखद और असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं। मृत्यु के बाद से, EY परिवार के संपर्क में है, उनकी मदद कर रहा है, लेकिन अब उनके परिवार ने कंपनी को अत्यधिक कार्यभार के बारे में शिकायत करते हुए पत्र लिखने का फैसला किया है।

ईवाई ने बयान में कहा, अन्ना पुणे में ईवाई ग्लोबल की सदस्य फर्म एसआर बटलीबोई की ऑडिट टीम का हिस्सा थीं, जो चार महीने की संक्षिप्त अवधि के लिए थीं और 18 मार्च 2024 को फर्म में शामिल हुईं। उनके होनहार करियर का इस दुखद तरीके से खत्म हो जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसमें यह भी कहा गया है कि हालांकि कोई भी उपाय परिवार द्वारा अनुभव किए गए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, लेकिन फर्म ने सभी सहायता प्रदान की है और ऐसा करना जारी रखेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago