राष्ट्रीय

बरेली में बेटे की मौत से वेटनरी डॉक्टर में हड़कंप, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीवीगंज मोहल्ले के एक कमरे में सीतामढ़ी जिले के वेटनरी डॉक्टर के पुत्र का शव मिलने से पूरे इलाके हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान जिला सीतामढ़ी के नानपुर के निवासी नवीन कुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र वैभव कुमार के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मोहल्ले की है। इधर, मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस और FSL को टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

पिता ने कहा- बेटे की हत्या हुई है
इधर, इस मामले में किशोर के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। वह घर में अकेला था और उसके घर में इस तरह से मौत होना अपने आप में संदेह पैदा करता है कि उसकी हत्या की गई है। वैभव कुमार का बचपन से ही ननिहाल से लगाव था। वह बचपन से ही ननिहाल में रहता था। उसकी पढ़ाई-लिखाई भी यही से हो रही थी। गुरुवार देर शाम बेटी ने बताया कि भाई कॉल नहीं उठा रहा है। इसके बाद उसके एक दोस्त से बात कर जानकारी ली गई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है और कमरा बाहर से बंद था। खोलकर देखा गया तो अंदर में फंदे से लटका मिला हुआ । इससे हमें आशंका है कि उसकी हत्या किया गया है।

पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही
इस पूरे मामले में सदर थाना के प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया एक कमरे में किशोर का शव मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। पिता की हत्या की बात कर रहे हैं। उनके आरोपों की जांच भी चल रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago