देहरादून:- सुद्धोवाला जिला कारागार में मंगलवार को विचाराधीन दो बंदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को दिल का दौरा पड़ा था। कुछ घंटों के अंतराल पर दोनों को तबीयत बिगड़ने पर दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों कैदियों के शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जेलर पवन कोठारी ने बताया कि एक बंदी रणवीर सिंह रावत (45 वर्ष) निवासी ग्राम ढंगू मंदार, घनसाली, जिला टिहरी को 23 जून को वाहन चोरी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल लाया गया था। रणवीर रावत की पत्नी मंगलवार दोपहर उससे मिलने के लिए भी आई थी। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने रणबीर को दून अस्पताल भिजवाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, दूसरे बंदी का नाम डॉ. संजय दास निवासी बिहार है। दास की भी मंगलवार दोपहर को तबीयत खराब हुई थी। उसे भी दून अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दास को भी मृत करार दिया। दास 2018 से सुद्धोवाला जेल में बंद था। उस पर आरोप है कि 2017 में हुए चर्चित किडनी कांड में शामिल रहा था। इस पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी था। तब से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद था। कुछ समय पहले दास को दिल में स्टंट भी डाले गए थे। प्रथमदृष्टया दोनों की मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है। दोनों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…