उत्तराखंड में बारिश थम गई है किन्तु उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अब भी भूस्खलन नहीं थम रहा है। आज सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गया, वहीं पहाड़ी से लगातार हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते मार्ग अवरूध्द हो गया है, वाहनों की आवाजाही बंद है।
वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में जुटी है।
बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद ठंड बढ़ने से तीर्थयात्री अपने कमरों में ही दुबक गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…