उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को मिलेगी रोडवेज में नौकरी

देहरादून : अपनों के खोने के गम के साथ परिवहन निगम के मृतक आश्रित के तौर पर जिन परिवारों को सहारा नहीं मिल रहा था, उन्हें धामी सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने निगम में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को 2017 में फ्रीज कर दिया था। इसके चलते सभी मृतक आश्रित नौकरी का इंतजार व आंदोलन कर रहे थे। परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पूर्व में हालात खराब होने के चलते पदों को फ्रीज किया गया था। आश्रितों के आंदोलन के बीच पिछले साल सितंबर में निगम की बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि इन कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी, जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने भी भारी विरोध किया था।

इसके बाद निगम ने शासन को इन पदों को अनफ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। इससे मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति मिल सकेगी। वहीं, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने इस कदम का स्वागत किया। मांग की कि बाकी 3000 फ्रीज पदों को भी अनफ्रीज करके सरकार यहां विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों को नियमित करे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago