उत्तराखण्ड

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने अतिक्रमण के खिलाफ उठाए कड़े कदम

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, जल स्रोत दबाने, पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त करने की शिकायतों पर डोम गांव, खाल गांव, सहित राजपुर रोड, कुल्हाड़, ओल्ड मसूरी रोड आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने डोम गांव में निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि की पैमाइश करने तथा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों से पेयजल लाईन एवं जल स्त्रोतो को हुई क्षति का निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि भूमि के कटान से डंप किये जा रहे मलबे से होने वाले संभावित बाड, भूस्खलन से जानमाल के दृष्टिगत संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमिका नक्शा जांच करते हुए नक्शा किस श्रेणी में पास है की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त क्षेत्र में पेड़ कटान की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को भूमि का सीमांकन करते हुए अतिक्रमण होने की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खान अधिकारी को उक्त भूमि से खनन हेतु ली गई अनुमति तथा भूमि से खनन के परिवहन के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मसूरी रोड, राजपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, यह जांच कर ली जाए कि निर्माण कार्यों से आसपास के नदी, नालों को कोई नुकसान ना हो इस बात का ध्यान रखें यदि कहीं नदी नालों पर अतिक्रमण कर उनका स्वरूप बदला जा रहा है तो संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराने के साथ ही नदी, नालों को पुराने स्वरूप में लाते हुए उनकी निकासी खोली जाए।

वही राजपुर रोड संहसाई आश्रम एवं उत्तरांचल आयुर्वैदिक कॉलेज के समीप नदी नालों को पाटे जाने के दृष्टिगत संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पानी निकासी की पूर्व व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। लोनिवि के निर्माण को तोड़कर रास्ता बनाने पर सम्बन्धितों को नोटिस प्रेेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जो अतिक्रमण पाए गए हैं, तथा अतिक्रमण प्रतीत हो रहें, पर कार्यवाही का फॉलोअप करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में जो निर्माण कार्य चल रहे हैं वहां पर वस्तु स्थिति की जांच तथा पेड़ कटान की स्थिति एवं नदी नालों पर अतिक्रमण की स्थिति को देख ले, संदेह प्रतीत होने पर भूमि की पैमाइश करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई भी करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, तहसीलदार सहित, वन विभाग, राजस्व, जल संस्थान, पेयजल निगम, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago