उत्तराखण्ड

देहरादून नगर निगम चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र में शहर के विकास के लिए किए अहम वादे

हमारे संकल्प

हम नगर निगम आपके द्वार के अंतर्गत देहरादून के निवासियों को घर बैठे प्रमाणपत्र, लाइसेंस एवं निगम की अन्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
हम हर घर स्वच्छ मिशन के तहत हर घर से कचरा एकत्रण सुनिश्चित करेंगे और डेंगू मुक्त बनाएंगे। देहरादून वेस्ट एक्सचेंज शुरू कर कचरा उत्पादकों को रिसाइक्लर से जोड़ेंगे एवं सौर ऊर्जा संचालित स्मार्ट कॉम्पैक्टर स्थापित करेंगे।

■ हम हर वार्ड ग्रीन वार्ड के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक पार्क, ओपन जिम विकसित करेंगे और अंबेडकर पार्क का सौंदर्गीकरण करेंगे। इसके साथ हरियाली सड़क अभियान के तहत पेड़ लगाएंगे और सड़क किनारों को वर्टिकल गार्डन व लैंडस्केपिंग से सजाएंगे।

■ हम 100% कार्बन-न्यूट्रल परिवहन सिस्टम स्थापित करने के लिए ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाएंगे, नियो मेट्रो के निर्माण में तेजी लाएंगे एवं ई-बाइक/ई-साइकिल किराए पर लेने की सेवाएं शुरू करेंगे।

■ देहरादून नगर निगम क्षेत्र को यात्री-अनुकूल बनाने के लिए विभागों में समन्वय सुनिश्चित कर एकीकृत विकास प्रणाली के तहत तार एवं गड्ढा मुक्त सड़कें, साइकिल ट्रैक एवं स्मार्ट पोल की स्थापना करेंगे।

हम देहरादून नगर निगम क्षेत्र को 365 डे टूरिज्म हब बनाने हेतु होमस्टे स्थापित करने पर प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देंगे और कन्वेंशन सेंटर, प्रदर्शनी स्थल व विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित कर व्यापारिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

हम देहरादून नगर निगम क्षेत्र में दून दर्शन टूरिज्म विजन प्लान के तहत प्रमुख स्थलों को चिन्हित करते हुए हेरिटेज सर्किट बनाएंगे, हेरिटेज पट्टिका सिस्टम एवं बस टूरिज्म

हम आईटीबीपी रोड पर मिनी झील के विकास में तेजी लाएंगे एवं इसे एक रिक्रिएशन सेंटर के रूप में विकसित करेंगे।

■ हम देहरादून नगर निगम में सम्मिलित नए क्षेत्रों के निवासियों को अतिरिक्त करों से छूट देंगे।

हर बस स्टॉप को इंटरैक्टिव बस स्टैंड में बदलेंगे, जहां डिजिटल सूचना बोर्ड बसों के समय, मार्ग और अपडेट की जानकारी देंगे, साथ ही मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और वाई-फाई सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

■ हम चंद्रबनी वार्ड में भूमि स्वामित्व के मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित करेंगे।

■ सभी नागरिकों एवं व्यवसायियों के लिए माई-सिटी सुविधा केंद्र, निगम कनेक्ट ऐप संचालित करेंगे। नागरिक-निर्देशित व्यवस्था के लिए प्रत्येक वार्ड में जन सुविधा समिति गठित की जाएगी।

■ हम देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मिशन सर्व आवास के तहत झुग्गी-झोपड़ियों का पुनर्विकास एवं नियमितीकरण करेंगे।

■ हम आरक्षण नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण मित्र के पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती सुनिश्चित करेंगे।

■ हम देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सी.सी.टी.वी कैमरे लगाएंगे, रियल-टाइम पार्किंग गाइडेंस सिस्टम एवं मल्टी-लेवल पाकिंग सुविधाएं विकसित करेंगे।

■ हम धरा संरक्षण क्लाइमेट एक्शन प्लान के तहत आपदाओं की पूर्व सूचना व तत्काल राहत कार्यों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

■ हम नागरिक हितैषी कर प्रणाली स्थापित करने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए सभी करों और शुल्कों क समीक्षा करने हेतु एक समिति का गठन करेंगे।

 

नगर निगम चुनाव, 2025

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago