उत्तराखण्ड

विमान सेवा की शुरूआत में देरी: लोगों में नाराजगी

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ से दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 मार्च को कर चुके हैं. उसके बावजूद भी अभी तक पिथौरागढ़-दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाया है. विमान सेवा शुरू करने के लिए पिथौरागढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विमान सेवा शुरू करने की मांग की है. विमान सेवा शुरू नहीं होने से सीमांत के लोगों में नाराजगी है. उन्होंने सरकार से शीघ्र विमान सेवा शुरू करने की मांग की है.

पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था. हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैंडिंग भी सफल रही थी. लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद थी. लेकिन 3 महीने होने जा रहे हैं अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है. इसके अलावा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भारी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड भी दिल्ली में रहते हैं दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को पिथौरागढ़ आने के लिए वाहन का प्रयोग करना पड़ रहा है इस कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं.

लोगों का कहना है कि दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू हो जाती तो सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ती. बीते दिन भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने सीएम से पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे से दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू करने की मांग की. गिरीश जोशी का कहना है कि दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू हो जाने से सबसे अधिक आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी.

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago