उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में गरगूंठ सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा:-  विकास भवन से बेस अस्पताल तक की 12 किमी लंबी सड़क कटने के 13 साल बाद भी उस पर सोलिंग और डामरीकरण न होने से लोगों का पारा चढ़ गया। गरगूंठ सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट ग्रामीणों ने रविवार को गरगूंठ में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012 से सड़क का कटान शुरू हुआ लेकिन वहां सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो सका। इससे गरगूंठ, पहल, पौधार, तलाड़, बाड़ी, खत्याड़ी, बेस आदि 10 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला और प्रो. एसडी शर्मा ने लोनिवि के कई अभियंताओं को फोन कर समस्या सुलझाने की मांग की।

विभागीय अभियंताओं ने उन्हें बताया कि इस सड़क पर डामर और सोलिंग के लिए तीन करोड़ बीस लाख रुपये का संशोधित आगणन शासन को भेजा गया है लेकिन अभी राशि अवमुक्त नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील इस सड़क का सुधारीकरण जल्द किया जाना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण डीएम समेत अन्य अधिकारियों से भी मिलेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रचार सचिव पान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, योगेश कनवाल, प्रकाश राम, हरीश बिष्ट, मयंक पंत, राहुल कनवाल, चंद्रा बिष्ट, भवानी आर्या, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago