उत्तराखण्ड

घंटाघर पर प्रदर्शन, कानून व्यवस्था की चुनौती, 400 के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

देहरादून:-  घंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों ने वहां बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जाम लगाया था। अब पुलिस वीडियो फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान में जुट गई है। बीते बृहस्पतिवार को बदायूं की एक किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए देहरादून आई थी। उसका यह दोस्त भी बदायूं का ही रहने वाला था। इसकी भनक एक पक्ष को लगी तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए।

पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो दोनों से पथराव किया गया। जैसे-तैसे मामला देर रात शांत हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग नामजद भी थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को भी हिरासत में लिया है। इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो उन्होंने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों और अन्य लोगों ने घंटाघर पर भी जाम लगा दिया। करीब चार घंटे घंटाघर पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम लगाने वाले करीब 400 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago