देश-विदेश

सोनबरसा राज में पुलिस थानाध्यक्ष के निलंबन और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

बिहार:-  बिहार जिले के सोनबरसा राज थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को निलंबित करने और मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को सोनबरसा राज में लोगों ने सहरसा खगड़िया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर आवागमन बहाल कराया।

बता दें कि शनिवार को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत सोनबरसा राज निवासी मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी आकाश विश्वास की मौत हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने सोनबरसा राज थानाध्यक्ष पर गिरफ्तारी के बाद पिटाई का आरोप लगाया था। हालांकि थानाध्यक्ष ने पिटाई की बात से इनकार करते हुए कहा था कि थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने सोनबरसा राज थानाध्यक्ष पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप को लेकर परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद विभागीय अधिकारी मामले की जांच करेंगे। साथ ही मामले की न्यायिक जांच भी कराई जाएगी।

मृतक सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र नगर पंचायत वार्ड सात निवासी सोनी विश्वास का 17 वर्षीय पुत्र आकाश विश्वास था। मृतक की मां साबो देवी ने बताया कि मेरे बेटे को सोनवर्षा राज थाने की पुलिस शराब बेचने के आरोप में बुधवार की रात पकड़कर ले गई थी। गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा मंडल कारा भेज दिया। इस बीच पुलिस ने उसकी पिटाई की है। जिस वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। मंडल कारा में शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के क्रम मौत हो गई। मृतका की माँ ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago