उत्तराखण्ड

राजधानी में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सैकड़ों युवा सीएम आवास की ओर कूच करने पहुंचे

राज्य स्थापना दिवस पर सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे।  उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा तत्काल बढ़ाए जाने के लिए युवा मांग कर रहे हैं।

राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगार संघ सीएम आवास कूच करने पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में युवा राजधानी के गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से युवाओं की भीड़ ने सीएम आवास कूच के लिए हुंकार भरी। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं को रोकने के लिए भारी पुलिस भी तैनात रहा।

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास का कूच करने ठानी।  शनिवार को गांधी पार्क में धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं ने ली शपथ ली थी। वहीं, इस मौके पर उन्होंने करो या मरो रैली का ऐलान भी किया।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सुबह बेरोजगार युवा गांधी पार्क पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा, पिछली भर्ती में सरकार ने आश्वासन दिया था कि आगामी भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इससे युवाओं में भारी रोष है।

युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा, पुलिस भर्ती की आयु सीमा नहीं बढ़ाई गई तो वह करो या मरो रैली निकालेंगे।

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार के आश्वासन का सम्मान करते हुए उन्होंने आठ नवंबर तक कोई धरना और प्रदर्शन नहीं किया था।

डीजीपी अभिनव कुमार की बीती 30 अक्तूबर को संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर सरकार काम कर रही है।

वहीं, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा, आठ सालों में पहली बार पुलिस भर्ती का अवसर आया है। ऐसे में उन युवाओं का क्या गुनाह है जिन्होंने एक बार भी फॉर्म नहीं भरा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago