उत्तराखण्ड

देवदारों के पेड़ों का चकराता के कानासर रेंज में बड़ी संख्या में अवैध तरीके से हुआ कटान, बरामद हुई बड़ी खेप

देहरादून:- चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज मे अवैध पेड़ के बड़े कटान के बाद देहरादून में हड़कंप मच गया है, मामले में कर्मचारियों को निलंबित कर रेंजर को बागेश्वर अटैच किया गया है। चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वन विभाग की टीम ने देवदार के पेड़ का अवैध कटान पकड़ा, टीम को सूचना मिली थी कि चकराता वनप्रभाग के कनासर रेंज मे देवदार के पेड़ों का अवैध तरीके से कटान हुआ है इसके बाद बीते दिनो वन विभाग की टीम ने कनासर रेंज में छापेमारी की जिसके लिए कई टीम अन्य रेंज से भी बुलाई गई थी और वहां जो कुछ दिखा वह वाकई चौंकाने वाला था।

यहां लंबे समय से संरक्षित प्रजाति के देवदार और केल के पेड़ काटे जा रहे थे, टीम ने छापेमारी मे तकरीबन 3000 देवदार और केल के स्लीपर छापेमारी कर बरामद की जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चकराता से बीजेपी के विधायक प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के वीडियो जारी करने के बाद विभाग हरकत में आया था और कार्यवाही के लिए कनासर रेंज पहुंचा जहां पहुंचते ही रेंज में हड़कंप मच गया। चकराता के जंगल में अवैध कटान की शिकायत के चलते वन विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी की कार्यवाही की गई इस दौरान टीम ने एक गांव के पास स्टोर और राजकीय विद्यालय से भारी मात्रा में लकड़ी की खेप बरामद की।  उधर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक की माने तो मामले में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है,जांच की प्राइमरी रिपोर्ट के आधार पर अवैध कटान मे संलिप्त 02 कर्मचारियों को ससपेंड कर रेंजर महेंद्र गोसाई को बागेश्वर अटैक किया गया है। जांच पूरी होने पर जिन जिन के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

अवैध तरीके से इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान वाकई चौंकाने वाला है हालांकि वन विभाग कार्यवाही की बात कर रहा है लेकिन अगर अधिकारियों की नाक के नीचे ही इतने बड़े खेल को अंजाम दिया गया तो यह खेल किसके इशारे पर खेला गया और वन विभाग के बड़े अधिकारियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी यह एक बड़ा सवाल बन गया है हालांकि देखने वाली बात होगी कि जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद किन-किन बड़े अधिकारियों की संलिप्तता सामने आती हैं और उनके खिलाफ क्या कुछ सख्त कार्यवाही की जाती है।  जांच करने के बाद कुछ कर्मचारियों को निलंबित कर रेंजर महेंद्र गोसाई को रेंज से हटाते हुए बागेश्वर अटैक किया गया है अनूप मलिक कहना है की जांच में किसी को बक्शा नही जाएगा जिस किसी का नाम सामने आएगा उस पर सख्त कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago