उत्तर प्रदेश के तीन शिकारी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ में वन्य जीवों का शिकार करने के लिए आए हुए थे जहां वन विभाग के टीम ने उन्हें पकड़ लिया। शिकारियों के पास एक 12 बोर बंदूक, 17 कारतूस, एक गंड़ासा, चार चाकू, सर्च लाइट व टार्च बरामद हुआ है। आरोपितों से अफसर पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सैयद जफर याब अली जैदी पुत्र स्व. अशरफ अली जैदी, निवासी कशरे काजिम, कोटला, जिला-मेरठ, उत्तरप्रदेश, फहीम पुत्र उमर निवासी मोहल्ला नौमी, बढ़ापुर, जिला- बिजनौर, उत्तरप्रदेश व इंतजार पुत्र अनवर, निवासी मोहल्ला नौमी, बढ़ापुर, जिला- बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया।
वहीं दीपावली का पर्व होने की वजह से इन दिनों शिकारियों की घुसपैठ की वजह से कॉर्बेट हाई अलर्ट पर है। लगातार निदेशक धीरज पांडे के निर्देशन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरुवार रात साढ़े दस वजे तीन व्यक्तियों को एक जीप में कालागढ़ वन प्रभाग के पाखरो क्षेत्र में वन कर्मियो ने घुसते देखा।
सीटीआर निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि आरोपित शिकार के लिए घुसे थे। शिकार किस वन्य जीव का करने आए थे, आरोपितो से पूछा जा रहा है। तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कालागढ़ से ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। संपूर्ण कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व उसके आसपास के क्षेत्रों में वन एवं वन्य जीव अपराधों की रोकथाम के लिए सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन तथा स्निफर डॉग्स के माध्यम से भी निगरानी व चेकिंग की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…