उत्तराखण्ड

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग-2022 (D. P. L.) का हुआ शुभारंभ

देहरादून: आज डिपार्टमेंट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग-2022 (D. P. L.)” का खेल मंत्री रेखा आर्य और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। यह मैच रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गये। यह मैच C.M.-11 और I.F.S.-11 की टीमों के मध्य आयोजित हुए जिसमें C. M.-11 के कप्तान ब्रजेश संत और I. F. S.-11 के कप्तान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे।

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग-2022 का शुभारंभ

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि ऐसे खेल के आयोजनों से कहीं ना कहीं एक और जहाँ लोगों को मनोरंजक मैच देखने का मौका मिलता है तो वहीं हमारे अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने कामकाज के आलावा ऐसे मौके बहुत कम मिलते है लेकिन ऐसे आयोजन से हमारे अधिकारी व कर्मचारी स्वयं को फिट रखने के साथ ही तनाव मुक्त भी रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज गांवों से खूब प्रतिभाएं निकल रही हैं। क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतरीन मौका मिले इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज खेल विभाग द्वारा राज्य के खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, खेल मंत्री ने सभी से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी तो नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। खेलने से हमेशा स्वस्थ मन, स्वस्थ तन बनकर तैयार होता है, जो युवा की पूंजी होती है। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर मैच कमिश्नर अनिल नेगी, अध्यक्ष राकेश जोशी, सचिव किरण सिंह, संयोजक/संचालक प्रवेश सेमवाल सहित कार्यक्रम के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग-2022 का शुभारंभ

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/dhami-sarkars-chintan-shivir-will-be-organized-from-this-date/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago