उत्तराखण्ड

देहरादून ऐतिहासिक चैटवुड भवन प्रांगण में डिप्टी कमांडेंट परेड का किया गया आयोजन

देहरादून :  11 जून को होने वाली ग्रैंड फिनाले पासिंग आउट परेड से पहले बीते दिन को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के ऐतिहासिक चैटवुड भवन प्रांगण में डिप्टी कमांडेंट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 जून को पास आउट होने वाले 377 कैडेट्स ने शानदार कदमताल ड्रिल स्क्वायर का मार्चिंग प्रदर्शन करते हुए आईएमए डिप्टी कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक को सलामी दी।

11 जून को 288 भारतीय और 89 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए की मिलिट्री ऑफिसर ट्रेंनिग संपन्न कर पासिंग आउट परेड के बाद सेना में शामिल हो जाएंगे। कठिन चुनौतियों को पार कर युवा सैन्य ऑफिसर बनने वाले सभी कैडेट्स को आईएमए डिप्टी कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल आलोक जोशी ने शुभकामनाएं दी।

मेजर जनरल आलोक जोशी ने भारतीय सेना के बेहतरीन अधिकारी बनने के लिए कैडेट्स को अपने सैन्य अनुभवों से प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता, सम्मान, लोकाचार और बेहतरीन परंपराओं के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने फैकल्टी के प्रयास और जेंटलमैन कैडेट्स की कड़ी मेहनत सहित विश्व स्तरीय सैन्य ऑफिसरों की ट्रेनिंग की सराहना की। वहीं, पासिंग आउट कोर्स को संबोधित करते हुए मेजर जनरल आलोक जोशी ने कहा कि हमने आपको यहां कड़ी मेहनत से प्रशिक्षित किया है। ताकि देश की सुरक्षा में कोई भी बाधा या चुनौती के समय दुश्मन को रास्ते से हटाकर, देश की हिफाजत पूरे शान और शौर्य से की जा सके। आलोक जोशी ने एकेडमी से सफल प्रशिक्षण समापन करने वाले आठ मित्र देशों के जेंटलमैन कैडेट्स को भी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। इस मौके पर विदेशी कैडेट्स को उनकी सफलता में आईएमए के योगदान को हमेशा अपनी यादों में संजो कर देश सेवा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago