उत्तराखण्ड

मन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने मारा छापा, सेंटर सील

पिछले काफी समय से उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी को सूचना मिल रही थी कि ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में तैनात डायग्नोस्टिक डॉक्टर उत्तम सिंह खरोला हॉस्पिटल के पास ही अपना निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहे हैं। अक्सर राजकीय चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान वह अस्पताल से गायब रहते हैं, और अपने क्लीनिक में लोगों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। यहां तक कि जितने भी पेशेंट सरकारी हॉस्पिटल में आते हैं। उन सब को अपने क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहते हैं।

शिकायतें मिलने के दौरान आज उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ,सीएमओ देहरादून और तहसील प्रशासन की टीम ने गुपचुप तरीके से आज मन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा तो पाया गया कि डॉक्टर साहब सेंटर में बैठकर मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। जैसे ही प्रशासन की टीम पहुंची, डॉक्टर साहब हक्के बक्के रह गए, उनको बाहर निकालने के बाद उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र नेगी के आदेश पर मन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया है। वहीं डॉ उत्तम सिंह खरोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

                                                                Mannat Diagnostic Center

बता दें कि पिछले काफी समय से लोग सरकारी हॉस्पिटल में परेशान होते थे, अल्ट्रासाउंड कक्ष के आगे प्रेग्नेंट महिलाएं बैठी रहती थी, लेकिन डॉक्टर साहब नदारद रहते थे, कई-कई घंटे लोगों को इंतजार करना पड़ता था, इसकी शिकायत सीएमएस, राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश सीएमओ देहरादून और उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी को की जा रही थी, आज उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा गुपचुप तरीके से छापेमारी की गई, और डॉक्टर उत्तम सिंह गैरोला के क्लीनिक को सील कर दिया गया ,इस बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago