उत्तराखण्ड

8 जनवरी से शुरू होगी मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा की देव डोली

देहरादून:- बीते दिन श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट पंजीकृत के संस्थापक एवं मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल महाराज के नेतृत्व में श्री ईष्टदेव सेवा ट्रस्ट पंजीकृत नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाराज के द्वारा अपने ईष्ट देवी देवताओं की प्रतिवर्ष होने वाली मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा के विषय में महाराज ने समस्त भक्त जनों को अवगत कराया है।

इस वर्ष देव डोली शोभा यात्रा का दिव्य आयोजन का श्री गणेश 8 जनवरी 2023 से होगा महाराज ने बताया उत्तराखंड की देव संस्कृति की धर्म ध्वजा का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए इस दिव्य देव डोली शोभायात्रा को प्रतिवर्ष किया जाता हैं एवं इस वर्ष मां धारी देवी थान जी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी स्वामी विवेकानंद पार्क से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए फवारा चौक पर विराम लेगी एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा देव डोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

जिसमें काफी संख्या में धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने इस सोभा यात्रा को दिव्य एवं सुन्दर बनाने का संकल्प लिया संजय नेगी ने बताया इस वर्ष 2023 की यात्रा सप्तम देव डोली शोभायात्रा होगी एवं 51 स्थानो पर सोभा यात्रा दर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा एवं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश इन 5 राज्यों में भक्तो को देव डोली शोभा यात्रा के दर्शन के लाभ होगा महाराज श्री का मुख्य उद्देश्य समस्त जनमानस का कल्याण एवं उत्तराखंड की देव संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है इस उद्देश्य के साथ उत्तराखंड की देव संस्कृति का गौरव विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु आचार्य मधुसूदन जुयाल ,जय थपलियाल ,रंजीत भंडारी मनोज धस्माना, विवेक कोठारी, प्रेरणा रावत ,मेघा रानी चंदेल, देवेश्वरी नयाल, अर्चना ठाकुर, सुमित्रा अस्वाल, मनीषा नेगी, सीता नेगी,नन्दी काला,गीता रानी ,नीरू सुंदरियाल, आदि धार्मिक एवं सामाजिक समितियों के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago