हरिद्वार: महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकाला। साथ ही गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया। साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…