उत्तर प्रदेश:- ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के बीच महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ी और गश खाकर गिर पड़ी। मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन अपने साथ ले गए।
मंगलवार दोपहर को परिवार के साथ मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी 70 वर्षीय महिला श्रद्धालु उर्मिला परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आई। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव में महिला को घबराहट होने लगी। चक्कर आने के कारण वह चलते-चलते गिर पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई।
परिजन सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला का ब्लड प्रेशन चेक करने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ समय बाद महिला की हालत सामान्य हो जाने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए। यह जानकारी कोतवाली प्रभारी ने दी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…