उत्तराखण्ड

DGP अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों से कहा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया तो होगी कार्यवाई

व्यवसायी के साथ थाने में मारपीट करने वाले उपनिरीक्षक को  अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को व्हाट्सएप के माध्यम से रामनगर के एक व्यवसायी के साथ थाने में एक उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट किये जाने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत की प्रथम दृष्टिया जांच कराये जाने पर आरोप सही पाये गए, जिस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा रामनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक नीरज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में पुलिस कर्मियों द्वारा अनुशासनहीनता या आम जनता के साथ दुर्व्यवहार अथवा कोई भी ऐसा कार्य जिससे पुलिस की छवि खराब होती हो, क्षम्य नहीं होगा। समय-समय पर पुलिस मुख्यालय द्वारा भी इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं, इसके बावजूद भी एक ऐसा दृष्टांत सामने आया है जो अत्यन्त आपत्तिजनक और बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब करेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago