उत्तराखण्ड

डीजीपी अभिनव कुमार ने महिलाओं के लिए लागू इस योजना को लेकर की समीक्षा ,दिए दिशा- निर्देश

देहरादून: पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अभिनव कुमार ने उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना 2013 के अंतर्गत प्रतिकार धनराशि का भुगतान किए गए प्रकरणों की समीक्षा की गई।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति संवेदनशील हैं। विगत वर्षों में योजना के अंतर्गत प्रतिकार धनराशि का भुगतान किए गए प्रकरणों की संख्या का प्रतिशत पंजीकृत अपराधों के सापेक्ष कम है। इस हेतु पीड़ित व उनके आश्रितों को जागरुक किये जाने की आवश्यकता है। समस्त जनपद प्रभारी, थाना प्रभारी एवं समस्त विवेचक पीड़ितों व उनके आश्रितों को प्रतिकर धनराशि के संबंध में  न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में नियमानुसार आवेदन करने हेतु व्यक्तिगत रूप से जागरूक करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अपराध पीड़ितों को प्रतिकर धनराशि भुगतान किए जाने हेतु “उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना 2013” एवं केवल महिला पीड़ितों को प्रतीकर धनराशि भुगतान किए जाने हेतु “उत्तराखंड यौन अपराध एवं अन्य अपराधों से पीड़ित/उत्तरजीवी महिलाओं हेतु प्रतिकर योजना 2020” लागू है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago