उत्तराखण्ड

महिला की बेरहमी से पिटाई का डीजीपी अशोक कुमार ने लिया संज्ञान

देहरादून ; जोगीवाला पुलिस चौकी में महिला की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गंभीरता से जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने एसएसपी को एक सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जिसके बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी को जांच सौंप दी है। एसएसपी ने बताया कि मामले में किसी और की भी संलिप्तता पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं  कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती पीड़ित मंजू उर्फ श्रमी की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मोहकमपुर निवासी देवेंद्र ध्यानी ने 15 मई को जोगीवाला पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत की थी। देवेंद्र ध्यानी सेवानिवृत्त विज्ञानी और मंत्रा अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि सात मई को किसी काम से परिवार समेत दिल्ली चले गए थे। इसके बाद 14 मई को पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली मीना रावत ने उन्हें फोन पर बताया कि फ्लैट के दरवाजे और अंदर रखी आलमारियां खुली पड़ी हैं। 15 मई को देवेंद्र दून वापस पहुंचे तो पाया कि फ्लैट से सोने व चांदी के जेवरात और नकदी गायब है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इस पर पुलिस देवेंद्र ध्यानी के फ्लैट में झाड़ू-पोछा करने वाली नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी मंजू उर्फ श्रमी से पूछताछ करने के लिए रविवार को उनके घर पहुंची।

कांस्टेबल ने घर में घुसकर की महिला की पिटाई

पीड़ित महिला ने बताया कि तीन महिला और एक पुरुष कांस्टेबल उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले तो उन्हें घर में बुरी तरह पीटा और सारा सामान बिखेर दिया। इसके बाद उन्हें चौकी ले जाया गया। वहां पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके ऊपर बर्फ डाली और करंट लगाया। उन्हें बेल्ट और जूतों से बुरी तरह पीटने के साथ ही गालियां दीं। इसके बाद गंभीर हालत में पुलिसकर्मी मंजू को उनके घर छोड़ गए। परिचित उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। इसकी जानकारी एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी को मिली तो उन्होंने गोपनीय जांच करवाई। प्राथमिक जांच में महिला की पिटाई की बात सामने आई, जिसके बाद जोगीवाला चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। राज्य महिला आयोग ने भी पुलिस की बर्बरता को गंभीरता से लिया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने समाचार पत्रों का संज्ञान लेकर इस मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने डीआइजी से कहा कि इस तरह की घटनाएं सामने आने पर लोग पुलिस पर कैसे भरोसा करेंगे। पुलिस का काम केवल शक के आधार पर आरोपित को कोर्ट तक ले जाना है, सजा कोर्ट तय करेगा। उन्होंने डीआइजी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए कहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago